फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारीगर की गला काटकर हत्या, पुलिस बता रही हत्या की ये वजह

Wed, 30 Aug 2017 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
मथुरा में कारीगर की धारदार हथियार से गला काटकर और सिर में मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 300 मीटर दूर बाजना पुल के समीप रेलवे लाइन के सहारे फेंका गया। शव बुधवार की सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। बड़े भाई ने रंजिश से इंकार करते हुए अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना हाईवे के गांव देवीपुरा स्थित कृष्णाधाम कालोनी निवासी विष्णु गौतम (28) पुत्र भूरी सरस्वती कुंड स्थित आंचल साड़ी की फैक्ट्री में कारीगर था। मंगलवार की रात आठ बजे कारीगर घर से पैदल साड़ी की फैक्ट्री के लिए निकला। बुधवार की सुबह छह बजे टहलने निकले लोगों ने बाजना पुल की रेलवे लाइन के सहारे कारीगर का खून से लथपथ शव पड़ा देख परिजनों को सूचित किया। 

कारीगर के पिता भूरी पहुंचे तो वह दंग रह गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। आसपास छानबीन की तो कुछ खास नहीं मिला। मृतक के बड़े भाई संजय गौतम ने रंजिश से इंकार किया है। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद तिवारी का कहना है कि धारदार हथियार से गला काटा और सिर में भी वार किए गए हैं। प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों के चलते हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। फिर भी जांच के बाद हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें