फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्स गर्ल की आंखों के सामने से 1.80 लाख के गहने पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद महिला चोर

Sat, 19 Oct 2019 01:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिवाली के अवसर पर बाजारों में खासी भीड़ उमड़ रही है। खासकर आभूषण खरीदने वालों की, लेकिन ग्राहकों की इस भीड़ में चोर भी चांदी काट रहे हैं। आगरा में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राहक बनकर आईं दो महिलाओं ने नामचीन शोरूम में 1.80 लाख के गहने पार कर दिए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन


आगरा के एमजी रोड स्थित तनिष्क शोरूम में तीन महिलाओं ने 1.80 लाख के गहने चोरी कर लिए। हैरत की बात यह कि चोरी की घटना सेल्स गर्ल की आंखों के सामने हुई, लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी। घटना का पता स्टॉक चेक करने पर चला। इसके बाद शोरूम मालिक ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसके होश उड़ गए। 

सीसीटीवी फुटेज में एक काउंटर में तीन महिलाएं बैठी दिखाई दे रही हैं। इनमें दो महिलाओं को सेल्स गर्ल सोने के कंगन दिखा रही है। सेल्स गर्ल को बातों में फंसाकर एक महिला बॉक्स से सोने के कंगन उठाकर साथी महिला को दे देती है, जिसे वो छिपा लेती है। कुछ देर बाद यह दोनों महिला बिना कुछ खरीदे ही वहां से चली जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम मालिक ने थाना हरीपर्वत में दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक आरोपी महिलाओं को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें