फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की जमीन हड़पने वाला भगोड़ा ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार, परिजनों के साथ मिलकर किया हेरफेर

Sat, 19 Oct 2019 01:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के एसपी के निर्देश पर गठित हलिया थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने भगोड़ा घोषित कुख्यात भूमाफिया हलिया ब्लाक प्रमुख सहित दो लोगों को प्रयागराज स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख हलिया सुरेश कुमार दूबे निवासी मुडपेली नवडिहवां(उमरिया) और इनके परिजनों ने अभिलेखों मे हेरफेर करके 46 बीघा जमीन हड़प ली। इसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। मामले में हलिया थाने में मुकदमा दर्ज किया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। न्यायालय ने अभियुक्त सुरेश कुमार दूबे सहित उनके सात परिजनों के खिलाफ एनबीडब्लू जारी करने के बाद 82 की कार्रवाई कर भगोड़ा घोषित किया गया था। एसपी धर्मवीर सिंह ने 16 अक्तूबर को भगोड़ा घोषित कुख्यात भूमाफिया हलिया ब्लाक प्रमुख और उसके परिजनों की गिरफ्तारी के लिए हर एक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक व धरातलीय अभिसूचना संकलित की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक हलिया देवीवर शुक्ला, स्वाट टीम प्रभारी रामस्वरुप वर्मा और सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश राय की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइंस प्रयागराज रामकृष्ण होटल के पास से शुक्रवार की रात सुरेश दूबे को उसके साथी शातिर भूमाफिया उदल प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें