फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को छोड़कर आई थी, प्रेमी के साथ रहने का ये हुआ अंजाम

Thu, 17 Aug 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन थाना कोतवाली के अंतर्गत नगला रामताल रोड पर एक मकान में महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हमला महिला के प्रेमी ने किया और मकान का ताला लगाकर भाग गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां मौत हो गई।
विज्ञापन

 
बताया गया है कि झांसी के मनोरा गांव की रहने वाली छाया (28) अपने दिव्यांग पति को छोड़कर छोटी बहन के साथ वृंदावन चली आई। महिला वृंदावन में मजदूरी कर जीवन काट रही थी कि उसकी मुलाकात वृंदावन केशवधाम के पास कालोनी में रहने वाले मूल निवासी मध्यप्रदेश के दमोह निवासी जयदेव से हो गई। 

दोनों साथ रहने लगे। आठ दिन पूर्व ही जयदेव ने नगला रामताल रोड पर सुनसान इलाके में मोहन सिंह के खाली पड़े मकान के दो कमरों को किराए पर ले लिया। यहां महिला के साथ जयदेव रहने लगा। गुरुवार की सुबह नौ बजे दोनों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच जयदेव ने महिला पर चाकुओं से वार कर दिए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कई वार करने के बाद भाग गया

कई वार करने के बाद जयदेव कमरे का ताला लगाकर भाग गया। इसी बीच पड़ोसियों ने महिला के कराहने और गेट के निचले हिस्से से हाथ बाहर आने पर अंदर देखा तो दंग रह गए। महिला खून में लथपथ जमीन पर पड़ी थी। सूचना पर पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और गेट का ताला तोड़कर महिला को सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

यहां हालत बिगड़ने पर महिला को आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां देरशाम उसकी मौत हो गई। इधर, सीओ सदर विजय शंकर मिश्र और कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें