घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं डॉग स्क्वैड के कुत्तों को घटनास्थल से सैंपल लेकर सुंघाए गए। इसके बाद कुत्ते परिसर स्थित एक कर्मी के कमरे में जाकर रुक गया। उस कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
घसीट कर ले जाया गया महिला का शव
आशंका जताई गई है कि कृषि रक्षा केंद्र परिसर में खून के छींटे मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि महिला की हत्या वहीं की गई है। इसके बाद शव को खींचकर झाड़ियों तक ले गया। क्योंकि खून के निशान काफी दूर तक फैले थे।
इंस्पेक्टर राजीव सिरोही ने बताया कि महिला की हत्या किस प्रकार से की गई अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। महिला की उम्र लगभग 30 साल है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।