फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी के बाद भी कर रहा दुराचार

Tue, 18 Jul 2017 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
rape demo
विज्ञापन
प्रेम संबंधों में अश्लील क्लीपिंग बनाकर प्रेमी अपनी प्रेमिका को शादी के बाद ब्लैकमेल कर रहा है। शादी होने के बाद से प्रेमी जेवरात और रुपये लेने के बावजूद लगातार रुपयों की मांग करता है। इससे परेशान प्रेमिका ने मंगलवार को महिला ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शिकायत में कहा कि उसका गांव के ही युवक के साथ शादी से पहले प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि प्रेम संबंध के दौरान शादी से पहले युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार किया और मोबाइल पर अश्लील क्लीपिंग बना ली, जिसके बारे में उसे जानकारी नहीं थी। 

परिवारीजनों की मर्जी से उसकी शादी बुलंदशहर जनपद निवासी युवक के साथ विगत जून माह में हो गई। आरोप है कि अब शादी के बाद प्रेमी उसे क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। युवक पचास हजार रुपये देने पर ही अश्लील क्लीपिंग मोबाइल से मिटाने और रुपये नहीं देने पर अश्लील क्लीपिंग सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। 
विज्ञापन


पीड़िता की मानें तो वह विगत चार जुलाई को युवक के पास भी गई लेकिन युवक ने पीपल अड्डा निवासी अपने रिश्तेदार के घर में रोककर रात भर उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि उसने सोने की जंजीर, अंगूठी और दस हजार रुपये भी ले लिए। इसके बावजदू वह ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने बताया कि वह शिकायत करने पर थाना देहात कोतवाली भी गई लेकिन पुलिस ने नहीं सुनवाई की। महिला ने एसएसपी से न्याय की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें