फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पहली सालगिरह पर फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sun, 28 Apr 2019 04:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक विवाहिता का शव शादी की पहली सालगिरह के दिन कमरे में लटका मिला। उसका पति फरार है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के स्टेशन रोड मेला वाला बाग निवासी 20 वर्षीय विवाहिता नेहा का शव रविवार दोपहर को फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर मायका पक्ष के लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस का सूचना दी। 

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायका पक्ष का कहना है कि हत्या के बाद नेहा का शव लटकाया गया है। वहीं नेहा का पति रोहित उर्फ सत्यप्रकाश फरार है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि पिछले साल 28 अप्रैल को ही नेहा की शादी हुई थी। आज शादी की पहली सालगिरह थी, लेकिन उससे पहले नेहा की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें