फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने की दहशत में दलित वृद्ध महिला को चुड़ैल बताकर मार डाला

Wed, 02 Aug 2017 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा)
विज्ञापन
मानदेवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में फतेहाबाद के डौकी थाना क्षेत्र में महिलाओं की चोटी कटने की अफवाह में दलित वृद्ध महिला की जान चली गई। गांव के लोगों ने तड़के शौच को गई महिला को पीट-पीटकर मार डाला। मामले में महिला के बेटों ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बता दें कि आगरा में महिलाओं की चोटी कटने की अफवाह के बाद रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। फतेहाबाद कस्बे में ही बुधवार को दो छात्राओं ने अपनी चोटी कटने की बात कही। इधर तड़के डौकी के गांव मुटनई में एक परिवार के लोगों ने दलित महिला को चुड़ैल बताकर मार दिया। 

बताया गया है कि डौकी के गांव मुटनई की रहने वाली मानदेवी (65) पत्नी कालीचरन बुधवार तड़के चार बजे करीब शौच के लिए अपने घर से निकली थीं। आरोप है कि जब वे गांव में निहाल सिंह के मकान के सामने से गुजर रही थीं तो निहाल सिंह के परिवार के लोगों ने उन्हें चुड़ैल बताकर उनकी पिटाई कर दी।  
विज्ञापन


इसपर मानदेवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गांव में हंगामा होने पर उनके बेटों को खबर लगी तो वे उन्हें लेकर डौकी थाने आए। यहां आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मानदेवी को मेडिकल के लिए भेज दिया। 

मेडिकल से लौटने के दौरान मानदेवी की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए मानदेवी के बेटों ने उनके शव को लाकर थाने में रख दिया। इस पर पुलिस ने मानदेवी के बेटे मनोज की तहरीर पर निहाल सिंह के बेटे मनीष और सोनू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

आरोपी बोले महिला ने काटी चोटी

मानदेवी के परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
मानदेवी की हत्या के मामले में निहाल सिंह पक्ष का कहना है कि मानदेवी रात में करीब दो बजे उनके घर के पास आई थीं। उनके बाल बिखरे हुए थे। निहाल सिंह की पत्नी प्रकाश देवी घर के बाहर सो रही थीं। मानदेवी को देखकर प्रकाश देवी ने अपने बाल कटने की बात कहकर शोर मचा दिया। 

इस पर निहाल सिंह के परिवार के लोगों ने मानदेवी को चुड़ैल समझकर पीटना शुरू कर दिया। बताया गया है कि मानदेवी मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं हालांकि इस बात से उनके परिवार के लोगों ने इनकार किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें