फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, ऐसे खुला राज, दोनों गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2019 10:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आरोपी महिला और उसका दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में जपनाम अस्पताल के पास झाड़ियों में 18 जुलाई को मिली युवक की लाश अमरपुरा, जगदीशपुरा निवासी विकास गुप्ता की थी। आरोप है कि विकास की हत्या पत्नी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


सोमवार को एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि 72 घंटे तक विकास के शव की शनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया था। 28 जुलाई को नई आबादी, अमरपुरा, जगदीशपुरा निवासी बबली गुप्ता पत्नी रामबाबू ने फोटो और कपड़ों के आधार पर शव की शनाख्त का दावा किया।

उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटा विकास मजदूरी करता था। उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। विकास की पत्नी छह महीने पहले अपने दोस्त अमर सिंह निवासी श्याम नगर, जगदीशपुरा के साथ रहने लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जुलाई से हुआ था लापता

विकास 16 जुलाई को घर से निकला था। इसके बाद पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने विकास की पत्नी और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि पति उससे मारपीट करता था। इससे वो परेशान आ गई थी। इस कारण ही बचपन के दोस्त के घर आकर रहने लगी।
 
इसके बावजूद पति घर चलने का दबाव बना रहा था। इस पर उसकी हत्या का प्लान बनाया। बहाने से उसे दोस्त के घर बुलाया। रात में दोस्त और पति ने एक साथ शराब पी। विकास के नशे में होने पर सिर में लोहे का पाइप मारकर हत्या कर दी। बाद में बोरे में शव बंद कर बक्से में रख लिया। आधी रात बाद अमर सिंह शव को झाड़ियों में फेंक आया।

दादी के साथ रहेंगे बच्चे

मां के पकड़े जाने पर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस पर दादी बबली गुप्ता बच्चों को अपने साथ ले गई। अब वही उनकी देखभाल करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें