फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसमानपुर में गाय पर हमले से तनाव

Tue, 14 Feb 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
हिंन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव में पहुंचकर हंगामा कर दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम उसमानपुर में सोमवार को खेतों में चर रही एक गाय को गांव के दो युवकों ने फावड़ा मारकर घायल कर दिया। विरोध पर दोनों युवक ग्रामीणों से भी उलझ गए। मंगलवार को हिंन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव में पहुंचकर हंगामा कर दिया। एसपी देहात, सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एक युवक को गिरफ्तार कर गाय का मेडिकल कराया गया है। घटना से गांव में तनाव है।
विज्ञापन

बिहारी और उसके भाई मोहम्मद इकरार पुत्रगण अलीबक्श निवासी उसमानपुर ने खेत में चर रही गाय को फावडे़ का प्रहार कर मारने की कोशिश की। दीपू और सुनील के विरोध करने पर विवाद हो गया। जानकारी पर मंगलवार को बजरंग दल के सुनील चौहान, रामेश्वर कुमार, नवल किशोर, बजरंगी शर्मा आदि गांव पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बिहारी और मोहम्मद इकरार को गिरफ्तार कर लिया। मामला समुदाय विशेष से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। ग्रामीणों का कहना है कि एक माह पूर्व भी दोनों का गाय पर तेजाब फेंका था। एसपी आरए मंशाराम गौतम और सीओ एत्मादपुर श्लोक कुमार भी पहुंच गए। बजरंग दल के नवल किशोर ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि गांव मे तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें