फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः एक्सल गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो लाख का इनामी बदमाश अमित बावरिया ढेर

Tue, 27 Oct 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

क्षेत्राधिकारी मांट धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि बावरिया और एक्सल गिरोह के सदस्य और दो लाख के इनामी बदमाश अमित उर्फ अनिल बावरिया से सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट से दो सौ मीटर दूर नौहझील-पारसौली सर्विस रोड पर एसटीएफ और पुलिस से मुठभेड़ हुई है, जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश ढेर हो गया है। 
 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मृत बदमाश अमित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद के नौहझील थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के बाजना कट के निकट एसटीएफ और पुलिस ने मुठभेड़ में दो लाख के इनामी बदमाश अमित बावरिया को ढेर कर दिया। मुठभेड़ सोमवार की देर शाम उस समय हुई जब चार बदमाश अर्टिगा कार के साथ सर्विस रोड पर थे।
विज्ञापन



सूचना पर एसटीएफ नोएडा और थाना नौहझील पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर बदमाश अमित को ढेर कर दिया, उसके तीन साथी भाग निकले। खबर लिखे जाने तक पुलिस की टीम बदमाशों को तलाशने में जुटी थीं।  

क्षेत्राधिकारी मांट धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि बाबरिया और एक्सल गिरोह के सदस्य और दो लाख के इनामी बदमाश अमित बावरिया से सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट से दो सौ मीटर दूर नौहझील-पारसौली सर्विस रोड पर एसटीएफ और पुलिस से मुठभेड़ हुई है, जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश ढेर हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश से एक अर्टिगा कार, रिवाल्वर, तमंचा और कुछ पहचान पत्र बरामद हुए हैं। बदमाश पर एक लाख का इनाम मथुरा, 50 हजार का इनाम अलीगढ़ और 50 हजार का इनाम पलवल में घोषित किया गया था। मारा गया बदमाश यूपी, हरियाणा, राजस्थान, एनसीआर में हाईवे पर लूट और हत्या की वारदात करता था। 

सीओ ने बताया कि चार बदमाश ट्यूबवेल के निकट थे, इनके पास अर्टिगा कार थी। इनके यहां मौजूद होने की सूचना पर एसटीएफ नोएडा और थाना नौहझील पुलिस पहुंच गई।

बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश अमित उर्फ अनिल पुत्र राजेंद्र प्रसाद गोली लगने से घायल हो गया, उसके तीन साथी भाग निकले। पुलिस फरार तीनों बदमाशों को तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें