फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ऑनलाइन लाटरी रैकेट के 17 संचालक गिरफ्तार, ऐसे चल रहा था धंधा

Mon, 22 Jan 2018 07:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसटीएफ ने शनिवार को आगरा, सुल्तानपुर और इलाहाबाद में छापामारी कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग ऑनलाइन क्विज गेम के नाम पर ऑनलाइन लाटरी रैकेट चला रहे थे। 
विज्ञापन


ताजनगरी में 15 सेंटर बनाए गए थे। इन सभी के संचालक पकडे़ गए हैं, इनमें मनोरंजन कर विभाग का लिपिक भी शामिल है। सरगना इलाहाबाद का संजय जायसवाल है, उसे भी पकड़ लिया गया है।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने फोन पर बताया कि नोएडा में गत 17 जनवरी को बृजेश कुमार यादव ने धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कराया था, उनसे क्विज गेम के नाम पर दो लाख की ठगी की गई थी। 
विज्ञापन


एसटीएफ इसकी जांच कर रही थी। इसी दौरान हरीपर्वत में ऑनलाइन क्विज गेम के नाम पर ऑनलाइन लाटरी का भंडाफोड़ हुआ था। नौ लोग गिरफ्तार किए गए थे। ये लोग मनोरंजन कर विभाग के क्विज गेम का लाइसेंस लेकर यह गोरखधंधा चला रहे थे।

एसटीएफ को पता चला कि ऑनलाइन लाटरी की खरीद फरोख्त का रैकेट बडे़ स्तर पर संचालित किया जा रहा है, जिसमें फर्जी नाम, पते पर वेबसाइट बनाकर खेल किया जाता है।

एसटीएफ के एएसपी ने बताया कि इसकी होस्टिंग विदेशों के सर्वर पर थी। इसके साक्ष्य मिलने केबाद शनिवार को छापामारी की गई। मौके से ही आरोपी पकड़ लिए गए।

इस ऑनलाइन सट्टेबाजी का सरगना संजय जायसवाल पुत्र मोहन लाल जायसवाल है, जो एडमिन के रूप में सर्वर का रखरखाव करता था। 

इसके द्वारा इस तरह के कई दर्जन ऑनलाइन लाटरी संचालन केंद्र आगरा, सुल्तानपुर, इलाहाबाद, ग्वालियर, भोपाल, हल्द्वानी, हरिद्वार में चलाये जा रहे थे।

ऐसे चल रहा था रैकेट 

परिणाम सुबह 10.00 बजे से लेकर रात सात बजे प्रतिघन्टे के हिसाब से सिल्वर, गोल्ड, डायमण्ड श्रेणियों के रूप में दिए जाते थे। 12 से लेकर 150 रुपये तक दांव पर लगाए जाते थे। लॉटरी आने पर कई गुना रकम का लालच दिया जाता था।

मनोरंजन कर विभाग ने दिखावे के लिए क्विज गेम के सबी लाइसेंस कागजों में निरस्त कर दिए थे लेकिन मौकेपर इनकी आड़ में लॉटरी का खेल चल रहा था। 

अधिकारियों ने सत्यापन ही नहीं किया, वरना यह गोरखधंधा पहले ही पकड़ा जाता है। विभाग का लिपिक इसमें शामिल मिला है। अब अफसरों की भूमिका की भी जांच हो सकती है। 
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी

1.  आकाश जायसवाल उर्फ अक्कू पुत्र अशोक कुमार जायसवाल निवासी मेजरगंज लखनऊ।
2.  संजय जायसवाल पुत्र मोहन लाल जायसवाल निवासी-भाडरा उमरगंज थाना नैनी रीवा रोड इलाहाबाद ।
3.  रमन खुराना पुत्र पवन खुराना निवासी लैन गऊशाला, थाना हरीपर्वत, आगरा।
4.  मनु कुशवाह पुत्र बिजेंद्र कुशवाह निवासी-बैनारा फैक्ट्री बोदला थाना जगदीशपुरा, आगरा
5.  निमित भंडारी पुत्र मुन्ना लाल निवासी-गधापाड़ा थाना हरीपर्वत, आगरा।
6.  कल्लू पुत्र श्री असगर निवासी- तेलीपाड़ा थाना लोहामंडी, आगरा।
7.  केशू शर्मा पुत्र नारायण प्रसाद शर्मा निवासी,  इंद्रपुरी कॉलोनी थाना न्यू आगरा, आगरा।
8.  सनी उस्मानी पुत्र निजाम उस्मानी निवासी  तेलीपाड़ा थाना लोहामंडी आगरा ।
9.  ज्ञान सिंह पुत्र भगवान सिंह राजपूत निवासी नगला पदी, न्यू आगरा, आगरा।
10.  राकेश कुमार पुत्र कौशल प्रसाद निवासी-सैक्टर सात आवास विकास कालोनी थाना जगदीशपुरा, आगरा।
11.  सुमित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी-पालिका नगर नुनिहाई रोड, एत्माद्दौला, आगरा।
12. चंद्रशेखर पुत्र कमल सिंह निवासी कटरा वजीर खां यमुनाब्रिज, थाना एत्माददौला, आगरा।
13. आकिल पुत्र अखलाक हुसैन निवासी नाई की मंडी, नील कटरा बाराघर थाना नाई की मंडी, आगरा।
14. बिरजू कर्दम पुत्र जगदीश निवासी-पचकुइयां अंबेडकर पार्क, कल्यानपुरा, थाना नाई की मंडी, आगरा।
15. सुरेश वर्मा पुत्र मान सिंह निवासी- 31 नगला देवहंस थाना डौकी, आगरा।
16. विशाल सैनी पुत्र स्व. विनोद कुमार निवासी न्यू शाहगंज, थाना शाहगंज, आगरा (वर्तमान में मनोरंजन कर विभाग आगरा में क्लर्क के पद पर नियुक्त है)
17. तरेंद्र पाल सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी फ्रीगंज थाना छत्ता आगरा ।

- बरामदगी
 छह लैपटॉप, पांच लाटरी की पर्ची निकालने वाली मशीन, तीन एलईडी,  23 मोबाइल,  नकद 90,250 रुपये।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें