फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज ना मिला तो महिला के साथ की ये घिनौनी वारदात, जानकर कांप जाएगी रूह

Mon, 25 Dec 2017 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
अप्राकृतिक कृत्य - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
हमारे समाज में दहेज की खातिर हो रहे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन देश के किसी न किसी कोने से इंसानियत को शर्मसार और लोगों के  दिल-ओ-दिमाग को झकझोरने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला एटा में सामने आया है जहां दहेज की खातिर इंसानियत के दुश्मनों ने महिला के साथ मारपीट कर अप्राकृतिक कृत्य की वारदात को अंजाम दिया।

एटा के थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी फिरोजाबाद जिले के निवासी एक युवक के साथ हुई थी।

महिला का आरोप है शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसका दहेज की मांग कर उत्पीड़न करने लगे थे। इतना ही नहीं उसके पति ने दहेज की खातिर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और बाद में उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी महिला ने अपने मायके पहुंच घरवालों से की। इसके बाद महिला के परिवारीजनों ने ससुरालियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।

इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाना मलावन पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी मलावन ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें