फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कार खड़ी करने के विवाद में भिड़ गए दो डॉक्टर, फायरिंग

Mon, 28 Sep 2020 08:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में दो डॉक्टर मामूली बात को लेकर भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि फायरिंग भी हुई। 
विज्ञापन
घायल डॉक्टर सुधीर धाकरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा थाना क्षेत्र में रविवार रात को 12 बजे डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक डॉ. सुधीर धाकरे और यशवंत हॉस्पिटल के संचालक डॉ सुरेंद्र कुमार भगौर के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

विज्ञापन


न्यू आगरा कॉलोनी में दयालबाग क्षेत्र के रहने वाले डॉ. सुधीर धाकरे का डायग्नोस्टिक सेंटर है। उसके सामने ही यशवंत अस्पताल है। डॉ. सुधीर धाकरे आईएमए के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रात में घर से आए थे। इसके बाद अपनी गाड़ी सेंटर के बाहर खड़ी कर रहे थे। तभी अस्पताल के संचालक डॉ सुरेंद्र कुमार भगौर आ गए। 


उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर फायर कर दिया। डॉ. सुधीर ने किसी तरह छिपकर खुद को बचाया। इसके बाद अस्पताल संचालक अपनी गाड़ी लेकर चले गए। वहीं डॉ. सुरेंद्र कुमार ने भी गाली गलौज और फायरिंग का आरोप डॉक्टर सुधीर धाकरे पर लगाया है। घटना की जानकारी पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि दोनों चिकित्सकों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दोनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें