फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजबाद दुष्कर्म कांड: दो और आरोपी गिरफ्तार, घटना का वीडियो बनाकर किया था वायरल

Fri, 08 Jan 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की थाना नारखी पुलिस ने अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को जेल भेजने के बाद गुरुवार को अश्लील वीडियो बनाने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

थाना नारखी के गांव निवासी किशोरी के साथ दो दिसंबर को दुष्कर्म हुआ था। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर पीड़िता का ब्लैकमेल किया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने पर पीड़िता के परिजनों को घटना का पता चला। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी भूरी सिंह उर्फ करुआ पुत्र विजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 
यूपी: अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो किया वायरल, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी केके तिवारी टीम के साथ गश्त पर थे। पचवान चौराहे के पास दो युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम नारखी क्षेत्र के निवासी अनिल पुत्र रामवीर सिंह जाटव एवं वेद प्रकाश पुत्र नवीन प्रकाश बताया है।

विज्ञापन

तलाशी में दोनों के पास एक-एक मोबाइल बरामद हुआ है। उसका वह वीडियो बनाने में उपयोग करते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी केके तिवारी ने बताया कि किशोरी के साथ घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन दोनों युवकों के किशोरी के वीडियो को बनाकर वायरल किया था। 

पीड़िता परिवार से मिला बसपा का प्रतिनिधि मंडल 

पीड़ित के साथ दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की घटना पर बसपा का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरेलाल जाटव के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए। पीड़ित परिवार को मुआवजा भी दिलाया जाए। प्रतिनिधिमंडल में डॉक्टर नेमीचंद चौधरी, डॉक्टर ज्ञान सिंह, अनिल भाटिया, राष्ट्र प्रकाश धनगर, बसपा महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार टीटू शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें