फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर एजेंसी के चौकीदार की हत्या पर बवाल

Fri, 22 Jan 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बाह (आगरा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जरार में आगरा-बाह हाईवे पर बुधवार रात ट्रैक्टर एजेंसी के चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह चारपाई पर खून से लथपथ शव मिलने पर परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। गुस्साए लोगों ने दो आरोपियों के घरों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो लोगों ने पुलिस से खींचतान की। बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

मूलरूप से बसई अरेला के गांव कॉकर निवासी रामवीर (55) पुत्र धन सिंह जरार में रहते थे। वह खेती करने के अलावा पावर ट्रैक्टर एजेंसी पर चौकीदार थे। बुधवार रात आठ बजे एजेंसी पर सोने के लिए गए थे। गुरुवार सुबह छह बजे पत्नी मीना और बेटा नरेंद्र एजेंसी पर आए तो चारपाई पर उनका खून से लथपथ शव पड़ा था। उनकी कनपटी पर गोली लगी थी। नरेंद्र ने जरार के गोपाल, धर्मवीर, नीलू और संजू पर हत्या का आरोप लगाया। इन लोगों से छह महीने पहले रास्ते के विवाद में मारपीट हो गई थी। जानकारी पर परिवारीजनों ने इनमें से दो आरोपियों के घरों पर पथराव किया। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो परिवारीजन भड़क गए। उन्होंने वाहन से शव को नीचे उतार लिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो खींचतान कर दी। हालांकि अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें शांत किया। उधर, खोजी कुत्ते को बुलाकर जांच की गई। खोजी कुत्ता 50 गज की दूरी पर स्थित एक होटल तक गया। इससे आशंका है कि हत्यारे इसी होटल में मौजूद रहे होंगे। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। इंस्पेक्टर बाह ने बताया कि आरोपी धर्मवीर, नीलू, संजू और गोपाल के पिता मायाराम को हिरासत में लिया है। गोपाल बरेली में एनसीसी कैंप कर रहा हैै।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें