फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही और मुखबिर को अपराधी दे रहे धमकी

Fri, 07 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना हरीपर्वत क्षेत्र से एक साल पहले कारोबारी के बेटे को बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाने वाले एक सिपाही और उसके मुखबिर को बदमाश धमकी दे रहे हैं। उनकी जान को खतरा है।
विज्ञापन

बता दें, मार्च 2016 कारोबारी के बेटे का अपहरण किया गया था। एक सिपाही ने बदमाशों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। उसने मुखबिर की मदद से बदमाश को पहचान लिया था। अधिकारियों ने सिपाही की पीठ थपथपाई थी। बताया गया है कि बदमाश जेल से जमानत पर छूटकर आ चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों बदमाशों ने मुखबिर का पता कर लिया। उसे धमकाना शुरू कर दिया। उस पर समझौता कराने का दबाव बनाने लगे। उससे कहा कि उन्हें दो करोड़ की फिरौती मिल जाती। अगर, वह दोनों बीच में नहीं आते। जेल में ही उन्होंने बदला लेने का प्लान बनाना शुरू कर दिया था। मना करने पर धमकी दी कि तुझे और सिपाही को जान से मार देंगे। तब से मुखबिर और उसका परिवार दहशत में है। सिपाही का ट्रांसफर मथुरा हो चुका है। मुखबिर ने पिछले दिनों इसकी जानकारी सिपाही को भी दी। सिपाही का कहना है कि उसके मुखबिर को धमकी मिली है। उन्होंने घटना की जानकारी अभी अधिकारियों को नहीं दी है। वह जल्द ही इस बारे अधिकारियों को भी बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें