आगर सीकरी मार्ग पर स्थित डिग्री कॉलेज के मेन समीप पास लगे बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को चोर उखाड़ ले गए। रविवार की सुबह कॉलेज के चौकीदार ने इसकी सूचना दी, तो हड़कंप मच गया। एटीएम का खाली बॉक्स रसूलपुर के समीप खेत में पड़ा मिला।
किरावली कस्बे में चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय के बराबर में बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगा है। देर रात चोर एटीएम को उखाड़ ले गए। रविवार की सुबह सात बजे चौकीदार रंजीत पुत्र चंद्रहास निवासी सलैमाबाद आया, तो एटीएम टूटा देख दंग रह गया।
उसने पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर अछनेरा, सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव, एसपीआरए रविकुमार सोनकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसओजी प्रभारी रवित्यागी एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डाग स्क्वैड की टीम ने भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।