आगरा के थाना लोहामंडी में पुलिस के हाथ बैठे बिठाए एक चोर लग गया। अतिआत्मविश्वास में आकर वह एक मनचले की सिफारिश करने चला आया था। थाने में उसे पहचानते ही पुलिस ने दबोच लिया और हवालात में डाल दिया।
बताया गया है कि आगरा के थाना लोहामंडी के सिरकी मंडी में 15 वर्षीय छात्रा को बस्ती के राजकुमार ने रविवार को घर में घुसकर दबोचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था और उसके पास एक बाइक बरामद की थी।
यह बाइक थाना जगदीशपुरा से चांदी चोरी के मामले में वांछित शिवम की थी। सोमवार को शिवम उर्फ़ शिब्बू पुलिस को चकमा देने के लिए बाइक लेने के बहाने थाने आ गया और मनचले की सिफारिश भी करने लगा। पुलिस ने उसे देखते ही दबोच लिया और जेल में बंद कर दिया।