फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने डीजे पर डांस किया तो पति ने गोली मार दी

Fri, 02 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घायल महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस से नहीं की शिकायत - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मलपुरा के बाईंखेड़ा गांव में एक महिला को उसके पति ने गोली मार दी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिला डीजे पर डांस कर रही थी। पति ने मना किया। वह फिर भी डांस करती रही। इत्ती सी बात पर ही वह आपा खो बैठा और गोली मार दी। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई     है।
विज्ञापन

बाईखेड़ा में लगुन सगाई का कार्यक्रम था। उसमें गांव भांडई की एक महिला आई थी। वर पक्ष  उसके मायके पक्ष से है। बुधवार रात को वह डीजे पर डांस करने लगी। उसे नाचता देख पति बौखला गया। उसने मना किया। महिला बोली, आप भी आ जाओ।
गुस्से में आकर उसने महिला को गोली मार दी। महिला लहूलुहान हो कर जमीन पर गिर गई। इसके बाद पति भाग निकला। मायके वाले महिला को तत्काल अस्पताल ले गए। उसे भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई   है। उसके परिवार का कहना है कि वे लोग उपचार में लगे हैं। अभी इस बारे में किसी से बात नहीं करना चाहते      हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना पुलिस का कहना है कि इसकी कोई सूचना नहीं मिली है। गांव के लोग बता रहे हैं। इसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें