75 फीसदी झुलसी युवती, दोस्त पर लगाया आरोप
- फोटो : अमर उजाला
सदर के बुंदू कटरा स्थित होटल सिप्पी में ब्यूटीशियन सोनम (18) को केरोसिन डालकर जलाने की घटना के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। होटल से हरियाणा की शराब और मिलावट का सामान बरामद किया। इस पर पुलिस ने होटल मालिक का बेटा गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, उसे जेल भेज दिया गया।
बता दें, सोमवार को सदर के रोहता निवासी मुकेश की बेटी सोनम को उसके दोस्त संदीप ने होटल के कमरे में जला दिया था। पुलिस ने बुधवार सुबह होटल में छापामार कार्रवाई की। यहां से 22 बोतल हरियाणा की शराब बरामद की। स्प्रिट भी मिला। इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि होटल मालिक दुर्गारानी और रमेश सिप्पी हैं। उनके बेटे पंकज को गिरफ्तार कर लिया है।
उसने पूछताछ में मिलावटी शराब बेचे जाने की बात कही। होटल में आपत्तिजनक गतिविधियां चल रही थीं। उसे सीज करने की कार्रवाई की गई है। होटल के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। पुलिस की ओर से होटल मालिक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वही सभी कार्य भी देखता था।
सिपाही की बेटी की बनाई थी वीडियो
थाना सदर के इंस्पेक्टर ने बताया कि सिप्पी होटल में ही पिछले दिनों सिपाही की बेटी की जीजा ने अश्लील वीडियो बनाई थी। बाद में उसे इंटरनेट पर डाल दिया था।