फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहसचिव-डीजीपी तक पहुंचेगा अपहृत अभिषेक का मामला

Sat, 06 Feb 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कमला नगर से अगवा बच्चे का एक महीने बाद भी सुराग न लगने पर मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में वह गृहसचिव और डीजीपी से बात करेंगे।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप व्यवसायी कैप्टन अनेक सिंह सिकरवार की पिछले दिनों हुई हत्या के बाद कठेरिया शुक्रवार को कमला नगर स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि एक महीने पहले कमला नगर से अगवा बच्चे अभिषेक उर्फ बिट्टू अग्रवाल का भी अब तक सुराग नहीं लग सका है। अपहृत के चाचा पंकज अग्रवाल ने बताया कि बच्चे के पिता के मोबाइल पर दो मिस्ड कॉल भी आई थीं। पुलिस इनके बारे में भी कोई जानकारी हासिल नहीं कर सकी है। इस पर कठेरिया ने बताया कि अभिषेक के मामले में वह एसएसपी से पहले ही बात कर चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इसलिए वह अब इस मामले में प्रदेश के आला अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें