फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान टेंपो चालक ने फांसी लगाकर दी जान, लॉकडाउन में ब्याज पर लिए थे रुपये

Sat, 12 Sep 2020 05:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • परिजन बोले, कर्ज देने वाले लगातार बना रहे थे दबाव 
  • एसडीएम ने किया निरीक्षण, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सहावर गेट क्षेत्र में कर्ज से परेशान टेंपो चालक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि कर्ज देने वाले लगातार रुपये वापसी का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने भी कर्ज को ही आत्महत्या का कारण माना है। सूचना पर एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


सहावर गेट कमला मार्केट निवासी राकेश (47) पुत्र लालाराम टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। लॉकडाउन के दौरान टेंपो के पहिए थम गए तो उसने परिवार के भरण पोषण के लिए आसपास के लोगों से ब्याज पर रुपये उधार लिए थे।  लॉकडाउन से पहले भी उस पर कर्ज था।

 
इसका ब्याज दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था और वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। कर्ज से तनाव में आकर शुक्रवार रात राकेश ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह उसकी शव फंदे से लटका मिला। राकेश की मौत के बाद परिवार में चीत्कार मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद एसडीएम सदर ललित कुमार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राकेश बढ़ते ब्याज से परेशान था। वह टेंपो की किश्त भी नहीं चुका पा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बेटी की शादी सता रही थी चिंता 

टेंपो चालक की 20 वर्षीय बेटी आरती अविवाहित है। कर्ज से घिरे राकेश को बेटी की शादी की चिंता सता रही थी। बेटी की शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहा था, लेकिन बढ़ते कर्ज के कारण टूट गया और उसने जिंदगी से हारकर मौत का रास्ता चुन लिया।

एसडीएम सदर ललित कुमार ने बताया कि टेंपों चालक की आत्महत्या की जानकारी मिलने पर मौके पर गए थे। कर्ज का मामला संज्ञान में आया है। राजस्व विभाग की टीम को घटना का सही कारण जानने के लिए लगा दिया है। आसपास के लोगों से जानकारी कराई जा रही है। 

सहावर गेट चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि टेंपो चालक ने कर्ज के कारण आत्महत्या की है। कोई अन्य विवाद नहीं था। कर्ज देने वाले वापसी का दबाव बना रहे थे, जिससे राकेश परेशान था। परिजनों ने कर्ज के कारण आत्महत्या की बात बताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें