हरीपर्वत थाना के घटिया आजम खां की नीलकंठ महादेव गली में सोमवार रात कबाड़ी मुकेश राठौर के बेटे शिव कुमार (13) की दीवार में सिर मारकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव मंगलवार सुबह घर के पास ही पड़ा मिला। हत्या का आरोप पड़ोसी और उसके बेटों पर है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है।
रवि सोमवार की शाम जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। सुबह पड़ोसियों ने उसके परिवार को सूचना दी कि उसका शव पास मेंही सुनहारों की बगीची में पड़ा है। वहां जाकर देखा तो वे लोग सन्न रह गए। उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी।
उसके पास खून पड़ा था। पास में दीवार पर भी खून लगा था। दीवार पर ही काफी दूर तक खून के छींटे भी थे। इसके चलते माना जा रहा है कि उसे पकड़कर सिर दीवार में मारा गया। इसी से उसकी जान गई।
सूचना पर हरीपर्वत थाना पुलिस भी पहुंच गई। वहां काफी भीड़ जमा हो गई। मुकेश के भाई रवि ने बताया कि उनकी पड़ोस के राकेश से रंजिश चल रही है। इसी में हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि राकेश और उसके बेटों के खिलाफ तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जा रहा है। उन्हें पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है। कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।