फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: ट्यूशन की फीस जमा नहीं कर पाया तो शिक्षक ने कक्षा एक के छात्र को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Oct 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र में कक्षा एक के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। एक महीने की फीस नहीं मिलने पर ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने छात्र को पीट दिया। छात्र के माता-पिता को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


बिछवां थाना क्षेत्र के गांव चिर्रा निवासी विवेक कुमार ने लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के कारण अपने बेटे कृष्णा की ट्यूशन सुल्तानगंज में शिक्षक शिवकुमार के यहां लगा दी थी। साढ़े पांच साल का कृष्णा कक्षा का छात्र है। लॉकडाउन में उसके पिता एक महीने की फीस नहीं दे पाए थे। 


आरोप है कि देरी होने के चलते शिक्षक शिव कुमार जल्द फीस जमा करने की बात कहा रहा था। 27 सितंबर को कृष्णा ट्यूशन पढ़ रहा था, तभी शिव कुमार ने फीस देने की बात कही। छात्र ने कहा कि पापा जल्द ही फीस जमा कर देंगे। इसके बाद गुस्साए शिक्षक ने उससे एक सवाल किया। कृष्णा ध से धनुष सही नहीं लिख पाया। इसी बात पर शिक्षक आग बबूला हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- काले कारोबार की 'डी कंपनी'...पूर्वांचल तक फैला है जाल, अमर उजाला पड़ताल में सामने आया सच

शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। छात्र ने माता-पिता को बताया। उन्होंने इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन पर की। वहां से एक टीम जांच करने आई, लेकिन खानापूर्ति कर चली गई। शुक्रवार को उक्त मामले में थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें