फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज, पावरग्रिड, रिफाइनरी पर आतंकी खतरा

Sat, 08 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
terrorist - फोटो : FILE
विज्ञापन
ताजमहल, पावरग्रिड के 800 केवी सब स्टेशन और मथुरा रिफाइनरी। इन तीनों परिसरों पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। गृह मंत्रालय ने इन तीनों ही परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। इनमें से ताजमहल और मथुरा रिफाइनरी की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हवाले है, जबकि पावरग्रिड की सुरक्षा पूर्व सैनिकों के साथ निजी संस्था के पास है। तीनों परिसरों को हाई एलर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन

आतंकी कैंपों को नष्ट करने के लिए एलओसी पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश भर के स्मारकों, हवाई अड्डो, मेट्रो स्टेशन और प्रमुख बाजारों की सुरक्षा को लेकर गाइड लाइन जारी की गई है। 
आगरा मंडल में ताजमहल और मथुरा रिफाइनरी तो पहले से ही अति संवेदनशील की श्रेणी में है, लेकिन अब शमसाबाद रोड स्थित 800 केवी एचवीडीसी पावरग्रिड सब स्टेशन भी अतिसंवेदनशील की श्रेणी में है। गृह मंत्रालय ने इन तीनों ही परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश जारी किए हैं। ताजमहल पर हर दिन 25 से 30 हजार पर्यटक पहुंचते हैं तो वहीं पावरग्रिड 800 केवी स्टेशन से देश के 22 राज्यों की बिजली जुड़ी है। यहां विश्वनाथ चिरयाली से 8000 मेगावाट बिजली 1728 किमी लंबी लाइन के जरिए आगरा आ रही है। आगरा प्रशासन ने ताजमहल के साथ पावर ग्रिड की सुरक्षा की समीक्षा भी की है। मथुरा रिफाइनरी पर सीआईएसएफ ने क्यूआरटी को भी हाईएलर्ट पर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें