फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद मांगने आई पीड़िता से गंदी बात करने लगा बार बालाओं का दीवाना दरोगा

Wed, 31 May 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
थाना किशनी में तैनात एक दरोगा ने शिकायत करने आई युवती से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। उसे फोन पर एसएमएस भेजने लगे। युवती ने एसपी से शिकायत की। जांच के दौरान दरोगा दोषी पाया गया। 
विज्ञापन


थाना किशनी में तैनात एक दरोगा से जब युवती शिकायत करने पहुंची तो उसने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उस पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। इससे परेशान युवती ने एसपी राजेश एस से शिकायत की। 

बता दें आरोपी दरोगा पहले भी बार बालाओं पर नोट लुटाने के मामले में सस्पेंड हो चुका है। वर्ष 2016 में दन्नाहार थाने में तैनाती के दौरान एक गांव में डांस पार्टी में आई डांसरों पर दरोगा ने जमकर नोट उड़ाए थे।
विज्ञापन


मामले में एसपी मैनपुरी राजेश एस का कहना है कि पीड़िता ने दरोगा की शिकायत की है। साथ ही बातचीत और एसएमएस भी दिखाए हैं। आरोपी दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें