फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो ने उतार दी ग्रेवी के लिए पिस्टल तानने वाले दरोगा की वर्दी

Tue, 11 Jul 2017 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
आगरा के सदर बाजार स्थित मामा चिकन मामा फ्रेंकी रेस्टोरेंट में रविवार रात को एक दरोगा ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि अवधपुरी चौकी प्रभारी ने ग्रेवी को लेकर कर्मचारियों से गालीगलौज की। कुछ लोगों ने रोका तो पिस्टल तान दी। इससे अफरातफरी मच गई। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा का वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


मामा फ्रेंकी मामा चिकन के संचालक हिमांशु सचदेवा ने बताया कि रविवार रात 7:45 बजे थाना जगदीशपुरा की अवधपुरी चौकी के प्रभारी लालता प्रसाद दाऊ उनके रेस्टोरेंट पर आए। उनके साथ दो लोग और थे। दरोगा नशे में थे। उन्होंने वर्दी भी नहीं पहन रखी थी। तीनों ने कोरमा मंगाया। इस दौरान दरोगा ने ग्र्रेवी मांगी। कर्मचारी ने उन्हें ग्रेवी दी तो वापस कर दिया। 

कुछ देर बाद काउंटर पर आए। ग्रेवी नहीं देने की बात कहते हुए कर्मचारी से गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर गार्ड आ गया। सर्विस पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी। यह देखकर रेस्टारेंट में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने दरोगा को रोकने का प्रयास किया तो वह उनसे भी गालीगलौज पर उतर आए। 
विज्ञापन


कुछ लोगों ने दरोगा का मोबाइल से वीडियो बना लिया। हंगामे की जानकारी पर थाना सदर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दरोगा को अपने साथ ले गई। हंगामा करते दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने सोमवार को दरोगा को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें