फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस कर रही थीं युवतियां, सीटी बजाने से रोका तो किया पथराव

Wed, 17 May 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
तेलीपाड़ा में फोर्स तैनात कर दी गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहामंडी के तेलीपाड़ा में मंगलवार रात शकील उस्मानी के घर पर हमला बोल दिया गया। आरोप पड़ोसी इस्लाम कुरैशी के परिवार पर है। करीब एक घंटे पथराव किया गया। इसमें छह महिलाएं घायल हो गई। तनाव को देखते हुए पूरे तेलीपाड़ा में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


शकील के परिवार की महिलाओं ने बताया कि शकील के बेटे अकील की बुधवार को शादी है। टेढ़ी बगिया बरात जानी है। घर में शादी की खुशी मनाई जा रही थी। डीजे लगा हुआ था। रात दस हजे की बात है। युवतियां डांस कर रही थी। आरोप है कि सामने रहने वाले इस्लाम कुरैशी के परिवार के लड़के वहां पहुंच गए। उन्होंने युवतियों पर सीटी बजाई।

इसका शकील के परिवार ने विरोध किया। इसी पर कहासुनी हो गई। इस्लाम के परिवार के सलीम, अमीन समेत 15-20 युवक आ गए। इन्होंने एक घंटे तक पथराव किया। इसमें शकील के परिवार की मीना, सायरा, शकीला, बानो समेत छह महिलाएं घायल हो गई। सूचना पर लोहामंडी सर्किल की फोर्स पहुंच गई। यूपी 100 की भी छह गाड़ियां तेलीपाड़ा में लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में महिलाएं, शादी की रस्में रुकीं

महिलाएं दहशत में आ गई - फोटो : अमर उजाला
हमले से शकील के परिवार की महिलाएं दहशत में आ गई। हमलावरों ने घर के अंदर घुसने की कोशिश की। सीढ़ी लगा ली थी। अगर पड़ोसी बचाने न आते तो हमलावर कुछ भी कर सकते थे। कई ने तो हाथों में तमंचे ले रखे थे। इसी तरह का बवाल कुछ दिन पहले सैयदपाड़ा में हुआ था। तब पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की थी। दोनों पक्षों के 50 आरोपी बनाए थे। तेलीपाड़ा बवाल में भी इसी तरह की कार्रवाई की तैयारी है। सीओ बीएस त्यागी ने बताया कि अगर तहरीर नहीं मिली तो पुलिस अपनी ओर से केस दर्ज करेगी। शकील के परिवार का कहना है कि आरोपी धमकी देकर गए हैं कि शकील की बरात नहीं निकलने देंगे। अगर वह दुल्हन लेने गया तो उसे गोली मार दी जाएगी। शकील केपरिवार ने शादी केसमय पुलिस की तैनाती की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें