फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले बाप ने लूटी 5 साल की बेटी की आबरू, राज न खुले इसलिए करता रहा ये

Wed, 15 Nov 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अजीतगंज (मैनपुरी)
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने पांच वर्षीय पुत्री के साथ दरिंदगी की। यही नहीं डरी-सहमी बालिका को घर से निकलने नहीं दे रहा था। मंगलवार को जब एक रिश्तेदार घर पहुंचा। तो बालिका ने उसे रो-रोकर पूरी घटना बताई। रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति कई वर्ष पूर्व गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। इस बीच वहां काम करने वाले एक साथी मजदूर की मौत हो गई। जिसके बाद उस व्यक्ति ने साथी की विधवा से शादी कर ली। महिला के दो छोटी बच्चियां थीं। शादी करने के बाद करीब तीन वर्ष पूर्व वह गांव लौट आया। 

तभी से सभी साथ रह रहे थे। एक वर्ष पूर्व महिला की बीमारी के कारण मौत हो गई। इस दौरान एक बच्ची पांच साल व दूसरी चार साल की हो चुकी थी। पप्पू ने नौ नवंबर की रात शराब के नशे में धुत होकर पांच वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म कर डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार को बच्ची ने बताया ये

बच्ची किसी से कुछ कह न सके इसके लिए उसे घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा था। मंगलवार उसका एक रिश्तेदार घर आया, तो बच्ची ने उसे रोकर अपने साथ हुई घटना की सारी जानकारी दी। बच्ची की बात सुनकर रिश्तेदार के होश उड़ गए। 

उसने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष रमाकर सिंह ने बच्ची से पूछताछ कर जानकारी ली। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें