फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेत्री पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Thu, 12 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
सपा नेत्री क्षमा जैन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला सामने आया है। सपा नेत्री क्षमा जैन सक्सेना के खिलाफ थाना नाई की मंडी में एनसीआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने एक दुकान पर चुनाव प्रचार के पोस्टर लगवा दिए थे।
विज्ञापन

सपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में क्षमा जैन सक्सेना का दक्षिण सीट से नाम था। इसके बाद आई मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खेमे की लिस्ट में इस सीट से कोई नाम नहीं था। क्षमा जैन चुनाव प्रचार में लगी हैं। उनकी तरफ से नाई की मंडी में जमील की दुकान पर पोस्टर लगवाए गए।
पुलिस ने पोस्टर हटवाए। जमील ने बताया कि उससे पोस्टर लगवाने की अनुमति नहीं ली गई। उसने पुलिस को यह लिखित में भी दिया। इस पर थाना नाई की मंडी के एसआई मुकेश कुमार ने एनसीआर दर्ज कर ली। उनके खिलाफ धारा 171 (ज) में एनसीआर दर्ज की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि सपा नेत्री ने बिना दुकान स्वामी की अनुमति के अपने चुनाव प्रचार से संबंधित पोस्टर लगाए। इस पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


धारा 144 के उल्लंघन में कार्रवाई
खंदौली में मंगलवार को एसआई महिपाल सिंह ने मथुरा के फरह स्थित गांव पिलुआ निवासी नेकराम सिंह को लाइसेंसी बंदूक के साथ पकड़ा। उसकी बंदूक को जब्त कर लिया गया। वहीं धारा 188 आईपीसी की कार्रवाई की गई। इस पर नेकराम सिंह को निजी मुचलके पर थाने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें