फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन में आधी रात को बवाल

Sat, 06 Feb 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे बवाल हो गया। पंचकुइयां निवासी घायल महिला महारानी (55) की मौत पर उसके तीमारदारों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जूनियर डाक्टरों ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि डाक्टरों ने एक तीमारदार का सिर फोड़ दिया। उधर, डाक्टरों का कहना है कि मारपीट उनके साथ की गई। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इसका पता चलते ही रात करीब एक बजे हरीपर्वत, रकाबगंज और एमएम गेट थाना की पुलिस इमरजेंसी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि महारानी पर शुक्रवार दोपहर बंदरों ने हमला किया था। वह बचने के प्रयास में छत से कूद गई थी। उसके सिर और कमर में गंभीर चोट आई थी। उपचार के दौरान रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई थी। उसके परिवारीजनों का कहना था कि डाक्टरों ने उपचार में लापरवाही बरती। इसी में पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई।
तीमारदारों ने बताया कि महारानी के परिवार के एक  सदस्य को डाक्टरों ने बुरी तरह पीटा। उसका सिर फट गया। वह उपचार के लिए चला गया। उधर, रात डेढ़ बजे मेडिसन विभाग के अध्यक्ष डा. पीके माहेश्वरी ने इमरजेंसी पहुंचकर डाक्टरों को समझाया। उनसे कहा कि आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई करेगी, वे उपचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें