फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में 60 साल की महिला से दुष्कर्म, दरिंदे की उम्र भी 60

Fri, 24 Nov 2017 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बेवर (मैनपुरी)
विज्ञापन
बलात्कार - फोटो : concept photo
विज्ञापन
मैनपुरी में थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात को वृद्ध ने एक वृद्धा के साथ दुष्कर्म कर दिया है। पीड़ित वृद्धा एक प्राथमिक विद्यालय में रसोइया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्धा कस्‍बा के ही एक प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के रूप में कार्य करती है। गुरुवार रात को वह घर पर सो रही थी। आरोप है कि तभी राघवेंद्र सिंह (60) उसके घर में घुस आया। 

उसने वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी शराब पीने का आदी बताया गया है। वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने के बाद राघवेंद्र भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की मगर वह हत्थे नहीं चढ़ सका। 
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। वृद्धा को मेडिकल के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें