फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को लेकर हुए झगड़े में  जिठानी को जिंदा जलाया

Fri, 17 Jun 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
ताजगंज के सैमरी का ताल में बच्चों को लेकर जिठानी और देवरानी में झगड़ा हो गया। आरोप है जिठानी पर देवर और देवरानी ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी। महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

सैमरी का ताल में विनोद एक ही मकान में छोटे भाई लोकेंद्र और ताराचंद्र के साथ रहता है। पुलिस ने बताया कि मकान के एक हिस्से में विनोद तो दूसरे हिस्से में उसके छोटे भाई रहते हैं। 13 जून को बच्चों को लेकर विनोद की पत्नी सुशमा (35) का देवरानी स्वाती और ताराचंद की पत्नी शिखा से विवाद हो गया। इसी बीच देवर लोकेंद्र और रिश्तेदार मोहन सिंह भी आ गया। आरोप है कि उक्त लोगों ने सुशमा को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाई। मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी, सुशमा 98 फीसदी तक झुलस गई।

चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग जुट गए। तब कहीं आग बुझाई जा सकी। परिवारीजनों ने गंभीर हालत में सुशमा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना ताजगंज के इंस्पेक्टर का कहना है कि मृतका के बेटे सोनू की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बचाई परिवार की महिलाओं की जान
बुधवार रात को आरोपियों के घर में रखे फ्रिज में आग लग गई। इसमें दो महिलाएं धुएं की वजह से बेहोश हो गईं। उधर, पुलिस जब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची तो घर में आग देख हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में लोगों की मदद से बिजली काटी। इसके बाद आग पर काबू पाया। तब कहीं महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें