फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शू कारोबारी की फैक्ट्री, कोठी पर बैंक की सील

Tue, 06 Dec 2016 12:55 AM IST
शू कारोबारी की फैक्ट्री, कोठी पर बैंक की सील
विज्ञापन
Nike shoe
विज्ञापन
न्यू आगरा के गैलाना रोड स्थित शू प्वाइंट फैक्ट्री पर सोमवार को पंजाब एंड सिंध बैंक ने सील लगा दी। इसके साथ ही फैक्ट्री मालिक की कोठी को भी सील कर दिया गया। एक प्लाट पर भी कब्जा किया है। इस दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
विज्ञापन

दयालबाग स्थित जवाहर बाग निवासी कंचन अहलूवालिया की गैलाना रोड पर शू प्वाइंट के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री मालिक पर पंजाब एंड सिंध बैंक से लिए लोन के तकरीबन 10 करोड़ रुपये का बकाया थे। रकम नहीं चुकाने पर बैंक ने कार्रवाई की।
सोमवार दोपहर को बैंक के अधिकारियों ने कब्जे की कार्रवाई की। इसके लिए बैंक अधिकारियों की टीम दिल्ली से आई थी। अहलूवालिया को नोटिस पहले ही जारी कर दिए गए थे । कब्जा लेने की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद वह बकाया नहीं चुका पाए। बैंक अधिकारियों ने  प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया। इसकेबाद पुलिस फोर्स साथ ली।
विज्ञापन

सबसे पहले फैक्ट्री पर सील लगा दी गई। इसके बाद गैलाना रोड पर ही तकरीबन 275 गज के प्लाट पर भी कब्जा किया गया। इसके बाद कारोबारी की कोठी को भी सील कर दिया गया। फैक्ट्री पर कर्मचारी इकट्ठा हो गए।
कोठी पर परिवार के लोगों ने सवाल जवाब किए लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई किए जाने से  कोई विरोध नहीं हो सका। बता दें, कंचन अहलूवालिया की इस फैक्ट्री में जून 2013 में भीषण आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें