उन्होंने फिरोजाबाद के शूटर सतवीर और विकास राणा को पैसा दिया था। जानकारी पर पुलिस ने डॉक्टर अनुभव अग्रवाल, सतवीर, चालक दीपक और रजत को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। एक आरोपी विकास राणा निवासी, धनौली, टूंडला, फिरोजाबाद फरार था। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें- आगरा में स्पा सेंटर के तीन वीडियो वायरल, ग्राहकों के सामने युवतियों कर रहीं कैटवॉक
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि फरार आरोपी अपने घर में मौजूद है। इस पर थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार को भेजा गया। विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना वृंदावन में भी मुकदमे दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।