मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात सीआरपीएफ के दरोगा पर विधवा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी दरोगा को जेल भेजा है।
मेरठ का रहने वाला सीआरपीएफ दरोगा महावीर वर्ष 2017 से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात था। यहां पर उसकी दोस्ती बल्देव निवासी एक विधवा से हो गई। पिछले दिनों जवान स्थानांतरित होकर कहीं और चला गया।
इसके बाद विधवा ने कोतवाली में जवान पर पहले होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म और फिर वीडियो बनाकर शोषण करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।