फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एकांत’ मिलते ही दे दी सौरभ ने जान

Thu, 26 May 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
सुसाइड केस से सन्न रह गई सीताराम कालोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुबह के छह बजे थे। थोड़ी देर पहले ही चित्रा सोकर उठी थी। सौरभ की आंख भी तभी खुली थी। दोनों बेटे अभी नींद में ही थे। चित्रा ने सौरभ से कहा कि बच्चों का ख्याल रखना, वह दूध लेने जा रही है। उसे जरा भी एहसास नहीं था कि पति के मन में क्या चल रहा है?
विज्ञापन

6:15 बजे वह घर से निकली थी। 15 मिनट बाद ही लौट आई। इसी बीच उसकी दुनिया लुट गई। सुहाग छिन गया। पति फांसी के फंदे पर पंखे से लटका था। वह जोर से चीखी। बच्चों की भी आंख खुल गई। चित्रा रोए जा रही थी। दोनों बेटे पूछ रहे थे, पापा को क्या हो गया? वह शायद चित्रा के घर से बाहर जाने का इंतजार ही कर रहा था। उसे शायद यह लग रहा होगा कि उसके सामने सुसाइड करेगा तो वह उसे रोक लेगी। सुबह जब उसके सुसाइड की खबर मिली, तो पूरी कालोनी सन्न रह गई। भीड़ जमा हो गई। सौरभ के भाई केशव ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो गया। फोन से सूचना मिली की कि  सौरभ ने सुसाइड कर लिया है। वह तुरंत भागकर पहुंचे। उधर, स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग (लटकना) ही आई है। मतलब उसने सुसाइड किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें