फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बेखौफ शोहदे, छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने की जान देने की कोशिश

Fri, 25 Jan 2019 02:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेंमो
विज्ञापन

आगरा में छेड़छाड़ की घटनाएं थम नहीं रही हैं। गुरुवार को अछनेरा क्षेत्र के एक गांव में इंटरमीडिएट की छात्रा से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। शोर सुनकर मौके पर पहुंची उसकी मां के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना से आहत छात्रा ने केमिकल पी लिया।

विज्ञापन


नाजुक हालत में उसे एसएन हॉस्पिटल ले जाया गया। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तहरीर छात्रा के भाई ने दी। आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना के बाद से छात्रा और उसका परिवार दहशत में है।  

इंस्पेक्टर अछनेरा थाना शेर सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। उसका उपचार किया गया है। इसके बाद परिजन उसे ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खंदौली से महिला से छेड़छाड़

उधर, खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को घर पर काम कर रही एक अकेली महिला को देख गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि जब महिला ने आरोपियों का विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। 

महिला की चीख पुकार पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी भाग गए। पीड़िता ने आरोपी युवकों के खिलाफ थाना खंदौली में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें