फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसी और पाम से बना रहे सरसों का तेल

Sun, 18 Sep 2016 12:37 AM IST
भूसी और पाम से बना रहे सरसों का तेल
विज्ञापन
भूसी और पाम से बना रहे सरसों का तेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अब सरसाें का तेल भी सेवन के लायक नहीं रहा है। मिलावटखोर मोटे मुनाफे के लिए इसे धान की भूसी और पाम से तैयार कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने जलेसर रोड स्थित नाऊ की सराय स्थित आगरा एग्रो एलएल प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से 7.50 टन तेल जब्त किया है। जांच के लिए आठ सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

मिलावटी तेल की सूचना पर एफएसडीए की टीम ने गोदाम पर छापा मारा। इसका मालिक ओल्ड विजय नगर कालोनी निवासी सिलाची अग्रवाल पुत्र संजय अग्रवाल हैं। टीम को देख भगदड़ मच गई। कई मजदूर भाग खड़े हुए। छानबीन शुरू की तो हाल देख दंग रह गए। गोदाम में बड़े-बड़े कंटेनर और ड्रम में मिलावटी तेल भरा हुआ था। 200 मिली से लेकर 15 किग्रा तक की पैकिंग का ढेर लगा हुआ था। ब्रांड का नाम डिलाइट प्लस लिखा था। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामचंद्र यादव, मुकेश शर्मा, रामनरेश, स्वशंख शामिल थे। 

डियो-पाम, धान की भूसी से सरसों का तेल बनाया जा रहा था। इसके ब्रांड का नाम डिलाइट प्लस है। जांच के लिए सैंपल लिए हैं। कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
- विनीत यादव, जिला अभिहीत अधिकारी

100 प्रतिशत शुद्ध तेल, सरसों का नामोनिशान नहीं
पैकेट पर 100 प्रतिशत शुद्ध सरसों का तेल और उसमें सरसों का नामोनिशान नहीं। डियो, धान की भूसी- कनोला-पाम के तेल में सरसों के तेल का एसेंस मिलाकर इसे सरसों के तेल का रूप दिया जा रहा था। गोदाम में मिलावटी वस्तुओं की ढेर लगा था।
विज्ञापन

मप्र-राजस्थान तक सप्लाई
पूछताछ में पता चला कि तेल की सप्लाई हलवाई और दुकानदारों पर की जाती थी। प्रदेश भर के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान तक इसकी सप्लाई है। इसमें एजेंट भी कार्य करते हैं, जिनका कमीशन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें