निचलौल। एसडीएम तहसीलदार सहित राजस्व कर्मियों के साथ खनन माफिया की बदसलूकी के मामले में कार्रवाई के बीच खनन माफिया गांव वालों से भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 28 लोगों को शांति भंग में पाबंद किया हैं।
कोठीभार थाना क्षेत्र के चर्चित ग्राम शेषपुर के निकट छोटी गंडक नदी से इन दिनों बड़े पैमाने पर बालू की अवैध खनन की जा रही हैं। ग्रामीणों व खनन माफिया में काफी दिनों से खींचतान है। पिछले दिनों एसडीएम और तहसीलदार सहित अन्य राजस्वकर्मियों के साथ खनन माफिया की बदसलूकी के मामले में तहसीलदार की तहरीर पर कोठीभार पुलिस ने आधा दर्जन नामजद और 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया है।
अभी यह मामला पूरी तरह ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक बार फिर खनन माफिया और ग्रामीणों में झड़प हो गई। इस मामले में दोनों पक्ष के 28 लोगों को पुलिस ने शांति भंग में पाबंद किया है। इनके विरुद्ध एसडीएम ने नोटिस जारी कर जमानत कराने का आदेश दिया है।