फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमगंज मेें साईं प्रतिमा खंडित की, फैला तनाव

Tue, 26 Jan 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहामंडी के आलमगंज में असामाजिक तत्वों ने पीपल गणेश मंदिर में साईं प्रतिमा को खंडित कर दिया। इससे इलाके में तनाव फैल गया। लोगों का कहना है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर एसएसपी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

आलमगंज मिश्रित आबादी वाला इलाका है। यहां पुलिस चौकी के पास तकरीबन 40 साल पुराना पीपल गणेश मंदिर है। साईं बाबा की प्रतिमा लगी थी। सोमवार सुबह आसपास के दुकानदार जब पूजा के लिए आए तो मंदिर के अंदर प्रतिमा फर्श पर टूटी पड़ी मिली। यह देख लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में दुकानदार इकट्ठा हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
घटना की जानकारी पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया के प्रवक्ता शरद चौहान आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उनका कहना था मंदिर में कुछ दिन से ताला नहीं लग रहा था। रात में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति तोड़ने के बाद मंदिर में रखा त्रिशूल भी चोरी कर लिया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। पुलिस आकर लौट गई। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर में हो चुकी है चोरी
पीपल गणेश मंदिर के पास ही हनुमान मंदिर है। मंदिर के संरक्षक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि 20 दिन पहले मंदिर के ताले तोड़कर चोर पांच किलोग्राम चांदी की लक्ष्मी जी की प्रतिमा और घंटा चोरी कर ले गए थे। इसकी शिकायत पुलिस में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुकदमा तक दर्ज नहीं किया।
महादेव मंदिर में तोड़फोड़ पर हुआ था हंगामा
लोहामंडी के सैयद पाड़ा स्थित 50 साल पुराने महादेव मंदिर में 20 अप्रैल 2015 को देवी पार्वती की मूर्ति खंडित कर दी गई थी। चांदी के तीन मुकुट और बांसुरी ले गए थे। क्षेत्र में तनाव फैल गया। काफी हंगामा हुआ था। इस मामले में कोई आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें