आगरा के फतेहपुर सीकरी में हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार रात एक व्यवसासी की हत्या कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। बदमाशों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।
फतेहपुर सीकरी के बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास 70 वर्षीय तेल व्यवसायी दिनेश चंद्र का मकान है। वो पत्नी उर्मिला देवी के साथ रहते हैं। शनिवार रात चार-पांच नकाबपोश बदमाश छत से घर में घुस आए। आहट होने पर पति-पत्नी जाग गए। उन्होंने बदमाशों को विरोध किया।
विरोध करने पर बदमाशों ने गला दबाकर बुजुर्ग दिनेश चंद्र की हत्या कर दी। उनकी पत्नी के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार किया। इससे वो बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद बदमाश घर में रखी नकदी और लाखों रुपये के जेवरात समेट कर भाग गए।