फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में फिर लूट, इस बार ट्रैक्टर चालक को बनाया निशाना

Sun, 07 Jan 2018 07:43 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर महिंद्रा सर्विस स्टेशन के समीप सुबह पांच बजे बाइक सवार लुटेरों ने चालक से मारपीट कर हुए ट्रैक्टर-ट्राली लूट लिया।  लुटेरे चालक को हाईवे पर फेंक कर ट्राली को राधावैली के सामने छोड़ गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने ट्राली बरामद करते हुए लुटेरों की तलाश की, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन


कृष्णानगर निवासी विजेंद्र चौधरी का ट्रैक्टर-ट्राली लेकर रविवार सुबह पांच बजे दिल्ली की तरफ चालक सुरीर निवासी लक्ष्मण जा रहा था। गोकुल रेस्टोरेंट का फ्लाईओवर से उतरे ट्रैक्टर-ट्राली चालक को महिंद्रा सर्विस स्टेशन के समीप दो बाइक सवार चार लुटेरों ने रोक लिया।

लुटेरों ने चालक से मारपीट करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया। लुटेरे चालक को हाईवे पर फेंककर ट्रैक्टर-ट्राली को लूटकर फरार हो गए। थोड़ी से आगे पहुंचने पर लुटेरों ने ट्राली को राधावैली के सामने छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने चालक से जानकारी जुटाई। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने ट्राली को बरामद कर ली, लेकिन लुटेरों का पता नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें