एक शख्स अपने ही गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाता था, लेकिन लोगों ने उसका पर्दाफाश कर दिया। वह खुद को राम रहीम का अनुयायी भी बताता था। वहीं पुलिस इस खुलासे से सकते में है।
कोलकाता के बड़ा बाजार में चल रहे इस धंधे का भंडाफोड़ शुक्रवार को हुआ। आरोपी का नाम प्रमोद सिंघानिया बताया जा रहा है और शिकायत वहां रहने वाले लोगों ने की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की तो सच सामने आया।
छापेमारी के दौरान प्रमोद और कुछ लड़कियां फरार हो गईं, जबकि कुछ लोगों को पकड़ लिया गया। पता चला है कि प्रमोद सिंघानिया का इकलौता बेटा दुबई रहता है। प्रमोद कोलकाता में अकेले रहते हैं और गेस्ट हाउस में पांच से छह खाली कमरे हैं।