पीड़ित व्यापारी से जानकारी लेते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े घुंघरू व्यापारी को लूट लिया। बाइक सवार बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और चेकिंग के नाम पर व्यापारी से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है।
घटना कोतवाली क्षेत्र की है। भार्गव गली के पास घुंघरू व्यापारी को बाइक सवार चार युवकों ने रोक लिया। बाइक सवारों ने खुद पुलिसकर्मी बताते हुए तलाशी के नाम पर व्यापारी के हाथ से बैग ले लिया। कुछ देर उसे बातों में उलझा कर फरार हो गए।
लूट का पता चलने पर व्यापारी ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस के साथ अफसर मौके पहुंचे। घटना के संबंध में पीड़ित व्यापारी से जानकारी ली।
पीड़ित व्यापारी के मुताबिक बैग में ढाई लाख रुपये कैश था। वहीं कोतवाली पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन नाकामी हाथ लगी। कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट से व्यापारी दहशत में है।