फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में 39 छात्र घर से लिख रहे थे परीक्षा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 13 May 2019 01:28 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कर्नाटक के राइचुर शहर में पुलिस ने छापा मार 39 छात्रों को हिरासत में ले लिया है। ये सभी कथित तौर पर अवैध तरीके से परीक्षा दे रहे थे। दरअसल शहर के कई कॉलेजों के छात्रों को बीकॉम की सेकेंड-सेमेस्टर इंडस्ट्रियल इकोनॉमिक्स की परीक्षा गुलबर्गा विश्वविद्यालय में देनी थी। लेकिन पुलिस को जब पता चला कि ये छात्र विश्वविद्यालय की बजाय एक किराए की बिल्डिंग में परीक्षा दे रहे हैं, तो उन्होंने छापा मारा। इस मामले में परीक्षा का पर्यवेक्षण कर रहे पवन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


मामले पर राइचुर पुलिस स्टेशन के सर्कल पुलिस इंस्पेक्टर उमेश एम. का कहना है, "परीक्षा एक सेंटर में आयोजित की गई थी लेकिन ये छात्र एक किराए की बिल्डिंग में परीक्षा लिख रहे थे। उस घर के दरवाजे लॉक थे। हमने उन्हें दरवाजा खोलने को कहा और देखा कि सभी छात्र नकल करने में लगे थे।" 

इस मामले पर गुलबर्गा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डीएम मदारी का कहना है कि उन्हें इस मामले के बारे में मीडिया से पता चला है और वो सोमवार को राइचुर जाएंगे। जो सेंटर इसमें शामिल है उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और छात्रों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें