फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहान अपहरण कांडः चार दिन बाद भी अंधेरे में तीर मार रही पुलिस

Sat, 30 Sep 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
किडनैप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज के सहावर के हसनपुर से अगवा किए गए छात्र रेहान के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बिना किसी ठोस कार्रवाई के  पुलिस अंधेरे में तीर मार रही है। पुलिस की इस लापरवाही से परिवारीजनों की चिंताएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। परिवारीजन तरह-तरह की आशंकाओं से ग्रसित होते जा रहे हैं। रेहान की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि छात्र रेहान का चार दिन पहले अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस अपहरण की गुत्थी को सुलझा नहीं सकी है। इतना ही नहीं पुलिस अभी तक यह तक तय नहीं कर पा रही कि बालक का अपहरण फिरौती के लिए हुआ है या रंजिश के चलते।

खुलासे के लिए लगाई गई एसओजी, सर्विलांस एवं थाना पुलिस की टीम के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस द्वारा मामले का सुराग न लगा पाने से परिवारीजन काफी चिंतित व पुलिस के लचर रवैये से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


बच्चे के पिता इशाक का कहना है कि पुलिस को गाड़ी के सीसीटीवी फुटेज भी दिए गए हैं, बावजूद इसके पुलिस यह तय नहीं कर पा रही कि रेहान का इस गाड़ी से अपहरण हुआ है या नहीं। पुलिस की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इस पर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस लगातार अपहरण के खुलासे के लिए प्रयासरत है। टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें