सरधना। पिठलोकर गांव निवासी फराना पत्नी अमीर खान ने पड़ोसी युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। फराना ने बताया कि कुछ लोग उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। शनिवार सुबह आरोपी उनके घर में घुस आए और जबरन उन्हें घर से बाहर भगाने लगे। विरोध करने पर उसके, पति और छह माह की बच्ची के साथ मारपीट की। धारदार हथियार से हमला किया और मिट्टी का तेल छिड़कर उसको जलाने की कोशिश की। इससे पहले भी आरोपी दूध में जहर देखकर उन्हें मारने का प्रयास कर चुके हैं। पीड़ितों ने तहरीर दी है।