फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के गेस्ट हाउस पर छापा, पुलिस को अंदर होता मिला ये काम

Mon, 02 Oct 2017 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
जुअा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में भाजपा नेता के गेस्ट हाउस पर छापा पड़ गया। छापे में पकड़े गए लोगों को पुलिस पैदल ही थाने लेकर गई। ऐसे में रास्ते में लोगों की भीड़ जुट गई। होटल के अंदर ये युवक जुआ खेलते पकड़े गए हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा में लोहामंडी थाना क्षेत्र के किदवई पार्क स्थित गोला गेस्ट हाउस में सोमवार को पुलिस ने छापा मारा। बताया गया है कि यहां नाल पर जुआ खेलने का धंधा चल रहा था। होटल के अंदर ही कुछ लोग किराए पर कमरा लेकर इसे अंजाम दे रहे थे। 

मौके से पुलिस ने सात जुआरियों को पकड़ा और इन्हें पैदल ही थाने लेकर गई। इसे देखकर लोग सड़क के दोनों ओर इकट्ठा हो गए। बताया गया है कि गेस्ट हाउस का संचालक एक भाजपा नेता है। हालांकि जुए के खेल और होटल के कनेक्‍शन पर पुलिस अभी कुछ नहीं कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें